सुनो… कुछ लिखा है तुम्हारे लिए 🌄

सुना है लोग तुम तक पहुँचने के लिए
बड़े-बड़े सपने,कई योजनाएँ बनाते हैं, पर क्या उन्हें पता है…तुम तक पहुँचने के लिए सिर्फ रास्ते ही नहीं होते…

तुम सुंदर हो,कठिन भी,और गहरे भी। तुम्हारे हर मोड़ पर साँस ठहर जाती है, और हौसला बार-बार परखा जाता है।

नीचे से तुम मुस्कुराते हो,
ऊपर से आसान लगते हो,
पर जो चल पड़ता है तुम्हारी ओर,
उसे हर कदम पर अपनी ही कमजोरी का एहसास होता है।

तुम्हारी खामोशी भी बोलती है,
तुम्हारी हवा भी सवाल करती है;“सच में तैयार हो न मेरी जटिलता को समझने के लिए?”

हर कोई मंज़िल देख लेता है,
पर थकान,डर और अकेलापन
सिर्फ वही पहचानता है
जो तुम्हारी गोद तक पहुँचता है।

इसलिए तुम सिर्फ एक सफ़र नहीं हो, तुम एक इम्तिहान हो,एक लय हो, एक ताल हो; जो सिर्फ मज़बूत क़दमों पर अपनी धुन सुनाती हो।

— अदिति 🙂

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *